महिला की जाति
एक आदमी ने महिला से पूछा- तेरी जाति क्या है?
महिला ने पूछा : एक मां की या एक महिला की ..?
उसने कहा - चल दोनों की बता ..
और मुस्कान बिखेरी ।
महिला ने भी पूरे धैर्य से बताया.......
एक महिला जब माँ बनती है तो वो जाति विहीन हो जाती है..
उसने फिर आश्चर्य चकित होकर पूछा - वो कैसे..?
जबाब मिला कि .....
जब एक मां अपने बच्चे का लालन पालन करती है,
अपने बच्चे की गंदगी साफ करती है ,
तो वो शूद्र हो जाती है..
वो ही बच्चा बड़ा होता है तो मां बाहरी नकारात्मक ताकतों से उसकी रक्षा करती है, तो वो क्षत्रिय हो जाती है..
जब बच्चा और बड़ा होता है, तो मां उसे शिक्षित करती है,
तब वो ब्राह्मण हो जाती है..
और अंत में जब बच्चा और बड़ा होता है तो मां
उसके आय और व्यय में उसका उचित मार्गदर्शन कर
अपना वैश्य धर्म निभाती है ..
तो हुई ना एक महिला या मां जाति विहीन..
उत्तर सुनकर वो अवाक् रह गया । उसकी आँखों में
महिलाओं या माँओं के लिए सम्मान व आदर का भाव था और महिला को अपने मां और महिला होने पर पर गर्व का अनुभव हो रहा था।
असली पूजा
ये लड़की कितनी नास्तिक है ...हर रोज मंदिर के सामने से गुजरेगी मगर अंदर आकर आरती में शामिल होना तो दूर, भगवान की मूर्ति ...
-
रात बीतने को आई किन्तु वकील साहब की आँखों में नींद नहीं थी| सारी सात वे अँधेरे में ही कमरे की छत की ओर आँखें गड़ाए ताकते रहे| कभी करवट बदलत...
-
इन 60-65 साल के अंकल आंटी का झगड़ा ख़त्म ही नहीं होता..... एक बार मैंने सोचा अंकल और आंटी से बात करू क्यों लड़ते हैं, हर वक़्त आख़ि...
-
फ़ुर्सत में था , सोचा चलो आज थोड़ी सी जिंदगी सुलझा लूँ । अलमारी खोली तो ढ़ेर सारे सपनें नीचे गिर गये , ना जाने कब से रखे थे वहाँ , बे...